नई दिल्ली, सितम्बर 3 -- सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को राजमार्गों पर वाहनों के अवैध पार्किंग से होने वाले हादसों पर गंभीर चिंता जताई। शीर्ष अदालत ने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) से पूछा कि राजमार्गों पर अतिक्रमण और वाहनों के अवैध पार्किंग से निपटने के लिए सीसीटीवी कैमरा सर्विलांस सिस्टम और टोल प्लाजा पर मॉनिटरिंग रूम क्यों नहीं लगा सकते? यह भी पढ़ें- टोल प्लाजा पर कैमरा सर्विलांस सिस्टम क्यों नहीं लगा सकते?सड़क हादसों का संदर्भ जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस संदीप मेहता की पीठ ने मामले की सुनवाई के दौरान कहा कि हाईवे पर अतिक्रमण और खड़ी गाड़ियां दो बड़ी समस्याएं हैं। इस पर एनएचएआई की ओर से पेश अधिवक्ता ने पीठ से कहा कि हाईवे पर अवैध पार्किंग की जांच के लिए नियमित निरीक्षण और पेट्रोलिंग के निर्देश जारी किए हैं। इसके बाद जस्टिस न...