गाजीपुर, अप्रैल 29 -- जमानियां (गाजीपुर)। क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-24 पर सड़क सुरक्षा को मजबूत करने के लिए चिन्हित स्थानों पर साइन बोर्ड लगाने का कार्य शुरू कर दिया है। इस पहल का उद्देश्य दुर्घटना संभावित क्षेत्रों, तीखे मोड़ों और संकरी पुलियों के पास चालकों को पहले से सतर्क करना है। एनएचआई की ओर से लगाए जा रहे संकेतों में चेतावनी, आदेशात्मक और सूचनात्मक बोर्ड शामिल हैं, जिनसे वाहन चालकों को गति सीमा, दिशा और नजदीकी सुविधाओं की जानकारी मिल सकेगी। ताड़ीघाट से जमानियां, दिलदारनगर, पांडेय मोड़, तहसील मुख्यालय और बडेसर नहर जैसे प्रमुख मार्गों पर यह कार्य तेजी से चल रहा है। साथ ही अंधे मोड़ों को सुधारने और ब्लैक स्पॉट को सुरक्षित बनाने पर भी ध्यान दिया जा रहा है। सड़क सुरक्षा समिति के सुझावों के अनुसार यह पहल दुर्घटनाओं और मृत्यु दर को क...