बहराइच, जून 22 -- बहराइच,संवाददाता। हाईवे पर घूम रहे आवारा साड़ों से ताबड़तोड़ लोगों की मौतें हो रही हैं। दो महीने में पांच मौतें हो चुकी हैं। इनमें एक किशोर शामिल हैं। हाईवे से सांड़ों को हटाने की कोशिशें ठंडे बस्ते में हैं। ब्लाकवार गठित कमेटी हाथ पर हाथ धरे बैठी है। लोगों की मौतें हो रही हैं। मई और जून में पांच मौतें सांड़ों से हो चुकी है एक मौत नीलगाय के टकराने से हुई है। मौतों के मामले में नारपारा,रामगांव और खैरीघाट और बौंडी थानाक्षेत्र शामिल है। थाना रामगांव के बेहटा भया निवासी अधेड़े बौंडी जा रहे थे राजा रेहुआ के पास दअचानक सांड़ आ गया वहीं मौके पर टकराकर मौत हो गई। नानपारा थानाक्षेत्र में दो महीने पूर्व दो युवकों की बाइक सांड़ से टकरा गई थी। एक की मौत हो गई थी। खैरीघाट थाना क्षेत्र में एक युवक की मौत रात में सांड़ से टकराने पर हुई...