गोरखपुर, जनवरी 4 -- बेलीपार, हिन्दुस्तान संवाद। वाराणसी हाईवे पर शनिवार शाम तेज रफ्तार कार की चपेट में महिला सहित तीन लोग घायल हो गए। हादसा क्योंन्हरा गांव के पास हुआ, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। दुर्घटना के बाद भागने की कोशिश कर रहे कार सवार चार युवकों को ग्रामीणों ने पकड़कर बेलीपार पुलिस के हवाले कर दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि युवक नशे की हालत में थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, शनिवार शाम करीब छह बजे शहर की ओर से कौड़ीराम जा रही स्विफ्ट कार क्योंन्हरा गांव के पास अनियंत्रित हो गई। महावीर छपरा चौराहे से सब्जी लेकर घर लौट रहीं कौशल्या पत्नी स्व. अंगनू निषाद को कार ने टक्कर मार दी और करीब 20 मीटर तक घसीटते हुए ले गई। इस दौरान उनके हाथ, पैर और सिर में गंभीर चोटें आईं। हादसे में बगल से गुजर रहे क्योंन्हरा गांव निवासी साइकिल सवार रम्प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.