संभल, जनवरी 8 -- थाना गुन्नौर क्षेत्र में मुरादाबाद-दिल्ली हाईवे पर हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। हादसा मंगलवार को गांव जगन्नाथपुर के पास हुआ था, जहां बाइक और साइकिल की टक्कर में चार लोग घायल हो गए थे। गंभीर रूप से घायल युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव न्यौरा निवासी मनवीर (20) अपनी पत्नी लक्ष्मी और सास कविता के साथ बाइक से जा रहा था। इसी दौरान गांव जाफरपुर निवासी लखपत साइकिल से जगन्नाथपुर गांव से दावत खाकर लौट रहा था। गांव के बाहर हाईवे पर मनवीर की बाइक ने साइकिल को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार मनवीर, उसकी पत्नी और सास के अलावा साइकिल सवार लखपत गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.