हाईवे पर सड़क हादसे में अलीगढ़ के युवक की मौत
मथुरा, सितम्बर 5 -- थाना जैत के अंतर्गत दिल्ली-आगरा राजमार्ग पर वृंदापुरम कॉलोनी के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। गौरेई, थाना गभाना, जिला अलीगढ़ निवासी विवेक कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका भाई सत्यप्रकाश (29) अपनी बाइक से जा रहा था। इसी दौरान अज्ञात वाहन के चालक ने तेजी व लापरवाही से चलाते हुए उसकी बाइक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में सत्यप्रकाश गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल इलाज के लिए केडी मेडिकल कॉलेज अकबरपुर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर लगते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के भाई ने बताया कि सत्यप्रकाश हरियाणा में प्राइवेट कम्पनी में कार्य करता था। जन्माष्टमी पर छुट्टी के चलते बाइक से घर वापस आरहा था। मृतक पर एक चार साल की बेटी व दो सा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.