लखीमपुरखीरी, मार्च 27 -- थाना पसगवां क्षेत्र के अंतर्गत नेशनल हाईवे-30 पर गांव बरखेरिया जाट बाईपास के पास शुक्रवार को सड़क हादसे में चार लोग घायल हो गए। घायलों में तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। नेशनल हाईवे की टीम सड़क पर सफाई कार्य कर रही थी। इसी दौरान सुपरवाइजर 30 वर्षीय महमूद पुत्र मकसूद निवासी भैठुआ थाना पिहानी जनपद हरदोई अपने श्रमिक ओम प्रकाश पुत्र रघुवीर दयाल निवासी रामपुर रामदास थाना पसगवां व पिकअप चालक शिवा पुत्र रामनेश निवासी बरगावां, सीतापुर के साथ अपनी पिकअप हाईवे किनारे खड़ी कर स्टॉपर लगाकर कार्य में जुटे हुए थे। तभी सीतापुर की ओर से तेज रफ्तार में आ रहे एक ट्रक ने खड़ी पिकअप में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे पिकअप डिवाइडर पर चढ़ गई। वहीं ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार करते हुए खाई में जा गिरा। हादसे में ट्रक चालक जसविंदर पु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.