मेरठ, मार्च 17 -- दिल्ली-दून हाईवे पर एक कार सवार युवकों ने सोमवार रात कार खड़ी कर मयखाना सजा दिया। युवकों ने शराब पीते हुए जमकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवकों को समझाने का प्रयास किया, तो युवक नहीं माने, जिस पर तीनों युवकों को हिरासत में लेते हुए कार को कब्जे में ले लिया और थाने ले गई। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। इंस्पेक्टर सुमन कुमार सिंह ने बताया कि हाईवे पर कार खड़ी कर तीन युवक शराब पीने के बाद हंगामा कर रहे थे। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर समझाने का प्रयास किया। इसके बाद भी आरोपी नहीं माने जिस पर पुलिस युवकों को कार सहित थाने लाया गया। थाने पर पूछताछ में युवकों ने अपने नाम नगर पंचायत दौराला के मोहल्ला मनोहर की पट्टी निवासी शिवम, अंकुर अहलावत और थाना कंकरखेड़ा के सरधना रोड निवासी विवेक चौध...