बदायूं, मार्च 3 -- म्याऊं, संवाददाता। होली के साप्ताहिक बाजार के दौरान कस्बा म्याऊं में एमएफ हाईवे पर एक शराबी के कारण कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित हो गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि सूचना देने के बावजूद पुलिस टीम समय पर मौके पर नहीं पहुंची। बाद में समाजसेवियों के सहयोग से स्थिति सामान्य कराई गई। पेट्रोल पंप के सामने एक व्यक्ति सड़क पर नशे में आवागमन में बाधा उत्पन्न कर रहा था, जिससे दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। समाजसेवी शिवम गुप्ता, राजू श्रीवास्तव व डॉ. सतीश चंद्र के हस्तक्षेप के बाद व्यक्ति को सड़क से हटाया गया, जिसके बाद यातायात सुचारू हो सका। म्याऊं चौकी इंचार्ज अंकुश चौहान ने बताया कि पुलिस क्षेत्र में चेकिंग अभि...