फरीदाबाद, मई 2 -- फरीदाबाद,केशव भारद्वाज। दिल्ली-आगरा हाईवे पर मैग्पाई पर्यटन केंद्र के पास देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार बारहवीं कक्षा के छात्र की मौत हो गई। हादसे में उसके दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। सेक्टर-16 पुलिस के मुताबिक, राजीव कॉलोनी निवासी केशव उर्फ मोनू , विपिन और दीपक ग्रेटर फरीदाबाद में वर्ल्ड स्ट्रीट गए थे। वहां से देर रात तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर अपने घर लौट रहे थे। जब वह मैग्पाई पर्यटन केंद्र के पास पहुंचे तो अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी थी। टक्कर लगते ही तीनों युवक बाइक समेत गिर पड़े। यह भी पढ़ें- कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत, दो घायल इस हादसे में केशव उर्फ मोनू की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद आरोपी वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस दुर्घटना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.