हमीरपुर, अप्रैल 27 -- मौदहा, संवाददाता। कानपुर-सागर हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से बांदा जनपद के मटौंध थानाक्षेत्र के जखौरा गांव के प्राइवेट गार्ड की मौत हो गई और उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि एक अन्य घटना में दो सगे भाइयों के चोटे आई हैं। जनपद बांदा के थाना मटौंध के ग्राम जखौरा निवासी 45 वर्षीय शारदा सिंह 45 गांव के ही 27 वर्षीय जितेंद्र उर्फ जीतू के साथ हमीरपुर से एक विवाह समारोह में शामिल होने के बाद शनिवार की देर रात बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। बाइक जीतू चला रहा था। मकरांव-गहबरा चौकी के बीच राजमार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें एंबुलेंस की मदद से सीएचसी लाया गया जहां चिकित्सक ने शारदा सिंह को देखते ही मृत घोषित कर दिया और जीतू की हालत नाजुक देख उसका प्राथमिक उप...