हाईवे पर वाहन की टक्कर से किसान की मौत
शाहजहांपुर, जुलाई 10 -- मदनापुर, संवाददाता। पीलीभीत-बेवर स्टेट हाईवे पर शुक्रवार शाम सड़क हादसे में एक किसान की मौत हो गई। खेत से घर लौट रहे किसान को पीछे से आए तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दी। गंभीर हालत में उन्हें मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। कुदैया गांव निवासी 70 वर्षीय जोगिंदर सिंह शुक्रवार शाम करीब पांच बजे खेत से पैदल अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान कटरा की ओर से आ रहे एक चार पहिया वाहन ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।घटना की सूचना मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। बताया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.