फर्रुखाबाद कन्नौज, जनवरी 3 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। कटरा हाईवे पर वाहन की टक्कर लगने से बाइक सवार युवक की मौत हो गयी। बाइक पर सवार होकर युवक शाम को घर से निकलकर बहन के घर जा रहा था । घटना से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो रहा है। हरदोई जिले के हरपालपुर थाना क्षेत्र के प्रतिपालपुर गांव निवासी 28 वर्षीय अमन अग्निहोत्री शनिवार की शाम पांच बजे बाइक पर सवार होकर अपने घर से बैजूपुर गांव में अपनी बहन पिंकी के घर जा रहा था। कटरा हाईवे पर रघुनाथपुर गांव के सामने वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार युवक घायल हो गया। अमन को इलाज केलिए अल्लागंज सीएचसी ले जाया गया जहां हालत गंभीर होने पर परिजन उसे इलाज के लिए लोहिया अस्पताल लेकर आये। जहां डॉक्टर ने देखा और मृत घोषित कर दिया। मौसा अनूप ने बताया कि सड़क हादसे में अमन की मौत हुयी है । उन्होंने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.