बरेली, दिसम्बर 15 -- फरीदपुर, संवाददाता। लेनदेन के विवाद में ट्रक ड्राइवर ने पुलिस को लूट की फर्जी सूचना दे दी। हाईवे पर दिनदहाड़े लूट की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की तो विवाद ममेरे-फुफेरे भाइयों के बीच ट्रक को लेकर निकला। पुलिस ने ट्रक चालक पर मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस के मुताबिक फर्रुखाबाद के थाना राजेश्वर के उजरामऊ के राहुल और शाहजहांपुर के कलान के बहलिया नगला के निलेश कुमार मेरेरे-फुफेरे भाई हैं। राहुल ने लोन पर ट्रक खरीदा था। राहुल का सिविल खराब होने की वजह से उन्होंने लोन के लिए अपना ट्रक नीरज कुमार के भाई के नाम करा दिया। आरोप है कि भाई के नाम ट्रक होने के बाद निलेश कुमार की नियत बिगड़ने लगी। रविवार को निलेश ने राहुल के ड्राइवर से ट्रक छीन दिया और लेकर चला आया। राहुल ट्रक खोजते हुए हाईवे पर स्थित फरीदपुर के केसरपुर गांव के सा...