बदायूं, सितम्बर 8 -- एमएफ हाईवे पर रोडवेज बस और बाइक की आमने-सामने की भिड़ंत में तीन दोस्तों की मौत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक बस के अगले हिस्से में फंस गई। हादसे में तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। हादसा एमएफ हाईवे स्थित फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के मुड़िया सेंडोला गांव के पास सोमवार रात बदायूं डिपो की बस और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में तीन युवकों की मौत हो गई। बदायूं डिपो की बस चंदौसी से बदायूं की ओर आ रही थी जबकि बाइक सवार चंदौसी की ओर जा रहे थे। हादसे में संभल जिले के थाना बनियाठेर क्षेत्र के गांव भतौर नरौली निवासी नितिन 25 वर्ष, विशाल 18 वर्ष और अचिन 17 वर्ष की मौत हो गई। तीनों आपस में गहरे दोस्त थे और एक ही गांव के रहने वाले थे। बताया गया कि ...