गंगापार, अप्रैल 11 -- हाईवे पर शनिवार की सुबह एक बड़ा हादसा उस समय टल गया, जब प्रतापगढ़ से प्रयागराज जा रही रोडवेज बस की स्टेयरिंग फेल होने से वह अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। दुर्घटना में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि यात्रियों को मामूली चोटें आईं। मऊआइमा थाना क्षेत्र में प्रयागराज की ओर जा रही एक रोडवेज बस का स्टेयरिंग अचानक फेल हो गई। यह बस मऊआइमा ब्लॉक चौराहा से लगभग एक किलोमीटर आगे बढ़ी थी कि चालक का नियंत्रण उस पर से हट गया। अनियंत्रित बस संत निरंकारी सत्संग भवन के सामने स्थित एक नीम के पेड़ से जा टकराई। टक्कर से बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल चालक को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। आसपास के लोगों ने बस में फंसे यात्रियों को बाहर नि...