बुलंदशहर, जून 30 -- सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र में नेशनल हाईवे-34 पर मंगलवार सुबह रॉन्ग साइड आ रहे तेज रफ्तार ऑटो और ई-रिक्शा की आमने-सामने की टक्कर में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया। पुलिस ने यातायात सुचारु कराते हुए शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही हादसे के बाद मृतकों के परिजनो में कोहराम मच गया। हादसा औद्योगिक क्षेत्र में एक होटल के पास हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि तेज रफ्तार ऑटो रॉन्ग साइड से आ रहा था, जिसमें फल भरे हुए थे। तभी सामने से आ रहे ई-रिक्शा से उसकी जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि ई-रिक्शा के परखच्चे उड़ गए। हादसे में ई-रिक्शा चालक शब्बीर (55 वर्ष) निवासी गुलावठी रोड तथा ई-रिक्शा में सवार सब्जी विक्रेता बिन्नामी (60 वर्ष) निव...