गाज़ियाबाद, जुलाई 19 -- मरम्मत कार्य नहीं होने से उठानी पड़ रही परेशानी डासना, मसूरी और बम्हेटा आदि जगह खड़े हो रहे वाहन

सड़क पर खतरे गाजियाबाद, दीपक सिरोही। एनएच-9 पर सुरक्षित सफर में कई बाधाएं हैं। हाईवे पर कहीं रेलिंग उखड़ी गई है तो कहीं खड़े वाहनों से हादसा होने का खतरा है। उखड़ी रेलिंग की मरम्मत नहीं कराई जा रही। डासना, मसूरी, बम्हेटा आदि स्थानों पर सबसे ज्यादा वाहन खड़े हो रहे हैं।

उखड़ी रेलिंग की समस्या एनएच-9 दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे से सटा है। हाईवे से रोजाना लाखों की संख्या में वाहन निकलते हैं।लेकिन हाईवे पर सुरक्षित सफर में कई बाधाएं हैं। इस कारण वाहन चालकों को परेशानी उठानी पड़ रही है। डासना से लाल कुआं की तरफ जाते वक्त एक कॉलेज के पास साइड की रेलिंग उखड़ी है। ऐसे में तेज गति से आने वाले वाहनों का नियंत्रण बिगड़ने पर गिरने का...