उन्नाव, जनवरी 30 -- उन्नाव। सोशल मीडिया पर शुक्रवार दोपहर शहर के गदनखेड़ा बाईपास स्थित हाईवे पर लेट कर युवती से डांस करते हुए वीडियो वायरल होने पर चर्चा का विषय बना रहा। हालांकि हिन्दुस्तान अखबार ऐसी किसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। सदर कोतवाली क्षेत्र के कानपुर लखनऊ हाईवे स्थित गदनखेड़ा बाईपास पर रील बनाने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। दोपहर वायरल वीडियो में युवती हाईवे स्थित सड़क पर लेटकर डांस करती नजर आ रही है। वाहनों के गुजरने के दौरान इस तरह युवती से डांस कर खतरनाक वीडियो बनाकर कर वायरल होने पर लोगों में चर्चा का विषय बना रहा। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई है। सदर इंस्पेक्टर चंद्रकांत मिश्र ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.