उन्नाव, मार्च 31 -- सोहरामऊ, संवाददाता। लखनऊ-कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार देर रात तेज रफ्तार डीसीएम ने सड़क पार कर रहे युवक को कुचल दिया। इससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा।जनपद देवरिया के ग्राम मझरिया निवासी 36 वर्षीय अश्वनी मिश्रा पुत्र माधवजी मिश्रा किसी काम से सोहरामऊ कस्बे आए हुए थे। सोमवार को वह एक दुकान से घरेलू सामान लेकर लौट रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, जैसे ही अश्वनी डिवाइडर से नीचे उतरकर सड़क पार करने लगे, तभी कानपुर से लखनऊ की ओर जा रही एक तेज रफ्तार डीसीएम ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर से अश्वनी मिश्रा ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद हाईवे पर अफरातफरी मच गई। राहगीरों के साथ स्थानीय लोग घटनास्थल पर जमा हो गए। सूचना मिलते ही सोहरामऊ थाना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.