औरैया, मार्च 29 -- आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे पर शनिवार रात सराय मिट्ठे के सामने एक युवक सड़क पार कर अपने ढाबे की ओर जा रहा था। तेज रफ्तार कार ने पहले उसे टक्कर मारी और फिर पीछे से आ रही दूसरी कार ने उसे कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। ग्राम सराय मिट्ठे निवासी गोविंद पाल उर्फ कल्लू का 26 वर्षीय बेटा सुखबीर उर्फ बंधन पाल शनिवार रात अपने ढाबे पर जाने के लिए आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे पार कर रहा था। इसी दौरान इटावा की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि सुखबीर उछलकर सड़क पर गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया। लोग उसे संभाल भी नहीं पाए थे कि पीछे से आ रही दूसरी कार ने उसे कुचल दिया और चालक मौके से भाग गया। इस घटना ने ...