बागपत, अप्रैल 10 -- बागपत। बागपत-मेरठ हाइवे पर अग्रवाल मंडी टटीरी में मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। गुरुवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे एक ही परिवार के चार लोगों ने एक युवक को बीच सड़क पर घेरकर पीटा। मौके पर मौजूद लोग तमाशबीन बने रहे। किसी राहगीर ने घटना का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। उधर टटीरी पुलिस चौकी प्रभारी सीमा सिंह ने बताया कि वीडियो का संज्ञान लिया गया है। मामले की जांच के आधार पर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...