हाईवे पर मोबाइल फोन लूटने वाले गिरोह का हुआ पर्दाफाश, दो बदमाश गिरफ्तार
हापुड़, मई 20 -- हाफिजपुर थाना पुलिस ने हाइवे पर राहगीरों और सड़क किनारे खड़े लोगों से मोबाइल लूट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटे गए दस मोबाइल फोन, दो चार्जर, तमंचा, कारतूस, चाकू और वारदात में प्रयुक्त हाईस्पीड केटीएम बाइक बरामद की है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश शुरू कर दी है। थाना हाफिजपुर प्रभारी अरविंद चौधरी ने बताया कि वह पुलिस टीम के साथ संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान रामपुर अंडरपास के नीचे दिल्ली की ओर से एक केटीएम बाइक संदिग्ध हालत में आती दिखाई दी। पुलिस ने बाइक सवारों को रुकने का इशारा किया। इस पर वह पुलिस को देख घबरा गए और बाइक मोड़कर भागने का प्रयास करने लगे। आनन फानन में पुलिस ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.