फर्रुखाबाद कन्नौज, अगस्त 6 -- फर्रुखाबाद। इटावा-बरेली हाईवे पर एक ढाबा के सामने बुधवार शाम हुए सड़क हादसे में गिरजा देवी डिग्री कॉलेज में मैनेजमेंट का कार्य देखने वाले 50 वर्षीय पंकज चौधरी की मौत हो गई। अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। गंभीर हालत में उन्हें एंबुलेंस से लोहिया अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। क्षेत्राधिकारी मोहम्मदाबाद अजय वर्मा ने बताया गुरुवार शाम करीब 7:40 बजे पीआरवी-9244 से सूचना मिली कि इटावा-बरेली हाईवे पर एक ढाबा के सामने बाइक को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी है। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। यह भी पढ़ें- Farrukhabad Kannauj News: ट्रैक्टर की टक्कर से परचून दुकानदार की मौत बाइक चालक पंकज चौधरी निवासी रखा ...