कौशाम्बी, सितम्बर 21 -- हाईवे पर रविवार सुबह अधेड़ की लाश पड़ी मिली। सूचना के बाद पहुंची पुलिस की तमाम कोशिशों के बाद भी शिनाख्त नहीं हो सकी। शव की तस्वीरें इंटरनेट मीडिया में प्रसारित की गई हैं। ग्रामीणों ने हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जाहिर की है। हालांकि, पुलिस इसे सड़क दुर्घटना बता रही है। कोखराज थाना क्षेत्र के अंदावां गांव के ग्रामीण रविवार की सुबह करीब छह बजे प्रयागराज-कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग की ओर गए तो देखा कि वहां एक लगभग 45 वर्षीय अधेड़ की लाश पड़ी थी। उसके शरीर पर सिर्फ एक काले रंग की पैंट थी। बाकी कोई कपड़ा नहीं था। दाढ़ी बड़ी-बड़ी थी। इसकी जानकारी होते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की। तमाम कोशिशों के बाद भी मृतक की पहचान नहीं हो सकी। इस पर पुलिस ने लिखापढ़ी कर शव को प...