इटावा औरैया, मई 22 -- इटावा। आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे पर शुक्रवार तड़के हुए भीषण सड़क हादसे में दो यात्रियों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र के रेलवे ओवरब्रिज पक्काबाग के पास सुबह करीब 4:10 बजे हुआ। घटना के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई और कुछ देर के लिए यातायात बाधित हो गया। पुलिस के अनुसार आगरा से कानपुर की ओर जा रही बस आगे चल रहे डंपर से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बस डंपर में फंस गई। बस में 40 यात्री सवार थे। इसी दौरान बस से धुआं निकलने लगा, जिससे यात्रियों में दहशत फैल गई और लोग जान बचाने के लिए बस से उतरने लगे। यह भी पढ़ें- आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर डंपर से टकराते ही आग का गोला बनी बस, ड्राइवर की मौत; 3 दर्जन यात्री झुलसे यात्री अभी सड़क पर उतर ही रहे थे कि पीछे से तेज रफ्तार मे...