हाईवे पर भिड़े सांड़, 15 मिनट तक रुके रहे वाहनों के पहिये
बागपत, जून 20 -- बागपत। दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर डूंडहेडा चौकी के पास शुक्रवार सुबह दो सांड आपस में भिड़ गए। करीब 15 मिनट तक चली इस लड़ाई के कारण हाईवे पर यातायात बाधित रहा। डूंड़ाहेड़ा पुलिस चौकी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने जैसे-तैसे सांडों को वहां से खदेड़ा। इसके बाद हाईवे पर यातायात सुचारू हो पाया। शुक्रवार सुबह दो सांड हाईवे की एक साइड में बैठे हुए थे। अचानक वे आपस में भिड़ गए, इससे कई लोग चपेट में आने से बचे। इससे यातायात बाधित हो गया और वाहन चालक बचने के लिए इधर उधर हो गए। लगभग 15 मिनट तक सांड लड़ते रहे। मौके पर पहुंचे दो पुलिसकर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद दोनों सांडों को हाईवे से हटाया। इसके बाद ही यातायात सुचारू हो सका।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.