हमीरपुर, जून 27 -- भरुआ सुमेरपुर। कानपुर-सागर नेशनल हाईवे पर शनिवार की दोपहर कुंडौरा के निकट तेज रफ्तार दो डंपर आपस में टकरा गए। टक्कर के बाद दोनों वाहन हाईवे पर तिरछे खड़े हो गए। जिसके कारण भीषण जाम लग गया। हाईवे की पेट्रोलिंग टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद डेढ़ घंटे बाद यातायात सामान्य कराया। जाम में सैकड़ों वाहन फंसे रहे और पांच किमी लंबी लाइन लग गई। दोपहर करीब एक बजे नेशनल हाईवे पर कुंडौरा गांव के समीप दो डंपर टकराकर आड़ा तिरछा हो गए। जिससे हाईवे पर लंबा जाम लग गया। नेशनल हाईवे की पेट्रोलिंग टीम ने डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद वाहनों को हटवा कर यातायात सामान्य कराया। इस दौरान हाईवे में दोनों तरफ पांच किमी तक वाहनों की लंबी कतार लग गई। लोग चिल्लाती धूप एवं उमस में परेशान रहे। इस घटना में दोनों वाहनों के चालक और हेल्पर सुरक्षित बच गए। किसी को चोट नह...