बहराइच, जुलाई 1 -- रुपईडीहा। बारिश से जहां किसानों के चहरे खिले वहीं नगर पंचायत रुपईडीहा की गलियां बदहाल हो गईं। मुख्य रास्तों पर पानी भरा हुआ है। रुपईडीहा के बीच होकर गुजरने वाले व नेपाल सीमा से जोड़ने वाले एनएच 927 पर पानी भर गया। कर्मचारियों ने पानी निकालने के लिए रोड क्रास कर रुपईडीहा के बाहर सेंट्रल बैंक चौराहे से डेढ़ किलोमीटर दूर क्रासिंग बनाई जिससे कोई फायदा नहीं हो पाया। बरसाती पानी नालों के जाम होने के कारण कस्टम कार्यालय से आईसीपी चौराहे तक भारी जलभराव हो गया है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जाने का व रोडवेज डिपो तक पहुंचने में राहगीरों को पापड़ बेलने पड़ रहे हैं। न नालों की सफाई हुई न ही नगर पंचायत ने बरसात के पूर्व नालियां साफ कराई। रुपईडीहा नगर पंचायत की नालियां साफ न होने के कारण सड़कों पर नालियों का गंदा पानी लहरे मार रहा हैं। नार...