संभल, जून 16 -- गुंनौर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आगरा-मुरादाबाद हाईवे पर सोमवार को बोलेरो और बाइक की आमने-सामने हुई भीषण टक्कर में मां-बेटे की मौत हो गई। टक्कर इतनी भयावह थी कि मोटर साइकिल के परखच्चे उड़ गए और बोलेरो गाड़ी का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में 18 वर्षीय युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसकी गंभीर रूप से घायल मां ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। एक ही परिवार के दो सदस्यों की एक साथ मौत से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जुनावई थाना क्षेत्र के गांव करियाबैन निवासी 18 वर्षीय कमल अपनी मां माला देवी के साथ बाइक से धनारी थाना क्षेत्र के गांव भकरौली स्थित ननिहाल में मामा के निधन पर शोक व्यक्त करने गया था। वहां से लौटते समय आगरा-मुरादाबाद ह...