रामपुर, दिसम्बर 5 -- हाईवे पर बुधवार देर रात मुरादाबाद की ओर जा रही कार अचानक बेकाबू होकर सड़क किनारे पलट गई और उसमें आग लग गई। गनीमत रही कि राहगीरों ने कार सवार लोगों को शीशा तोड़कर बाहर निकाल लिया। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हादसा नगर के हाईवे स्थित राधा रमन फ्यूल पंप के पास हुआ। मुरादाबाद के मोहल्ला कोहना मुगलपुरा नई सड़क निवासी हमजा ने बताया कि वह अपने तीन अन्य साथियों के साथ बरेली में आयोजित विवाह समारोह में शामिल होने कार से जा रहे थे। धमोरा से कुछ दूरी निकलने के बाद उनकी कार अचानक अनियंत्रित हो गई और हाईवे किनारे खंती में पलट गई। राहगीरों की मदद से सभी यात्रियों ने कार के शीशे तोड़कर बाहर निकलने में कामयाबी पाई। कुछ ही देर बाद कार में आग लग गई और देखते ही देखते वह आग का गोला बन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.