गाज़ियाबाद, जून 30 -- गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। कविनगर थानाक्षेत्र में मंगलवार सुबह एनएच-नौ पर मणिपाल अस्पताल के पास सरियों से लदे ट्राले ने डिवाइडर से टकराने के बाद छह वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में कई लोग घायल हो गए, जबकि चार बाइक, एक कार और ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। दुर्घटना के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई और दिल्ली से हापुड़ जाने वाली लेन पर लंबा जाम लग गया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात सामान्य कराया। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सुबह के वक्त वीआईपी को पास कराने के लिए एनएच-नौ पर मणिपाल हॉस्पिटल के पास ट्रैफिक को कुछ देर के लिए रोका गया था। इसी दौरान औद्योगिक क्षेत्र से सरिया लादकर मेरठ के लिए रवाना हुआ ट्राला अस्पताल के पास पहुंचने पर अनियंत्रित हो गया। ट्राला पहले डिवाइडर से टकराया, फिर आगे और आसपास चल...