बदायूं, मई 21 -- बदायूं। 24 घंटे से बिजली न आने से नाराज आवास विकास कालोनी के लोगो ने बिजली घर के सामने जाम लगाकर नारेबाजी की। लोगों का आरोप है जेई से लेकर एसई तक फोन किया किसी ने ध्यान नहीं दिया। डीएम के सरकारी नंबर पर भी फोन लगाया, उन्होंने फोन नहीं उठाया। अधिकारियों के बर्ताव से नाराज लोग बिजलीघर पहुंचे। यहां बड़ी संख्या में लोगों को आता देख कर्मचारी भाग खड़े हुये। इसके बाद नाराज लोगों ने बिजलीघर के सामने एमएफ हाईवे पर जाम लगाकर अफसरों के खिलाफ नारेबाजी की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझा बुझाकरजाम खुलवाया। करीब आघा घंटे तक एमएफ हाईवे पर जाम लगने से दोनों ओर वाहन फंसे रहे। यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी में बिजली न आने से परेशान लोगों ने जाम लगाया यह भी पढ़ें- बिजली संकट पर फूटा गुस्सा, जेल रोड पर प्रदर्शन यह भी पढ़ें- बिजली कटौती से परेशान लोग...