मेरठ, दिसम्बर 26 -- दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे पर शुक्रवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। गांव नंगला ताशी के सामने गलत तरीके से सड़क पार कर रहे बाइक सवार को बचाने के चक्कर में दिल्ली की ओर से आ रही कई कारें आपस में टकरा गईं। हादसे के बाद मौके पर काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल रहा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शुक्रवार सुबह दिल्ली की तरफ से कई कारें हरिद्वार की ओर जा रही थीं। जैसे ही वे नंगला ताशी गांव के सामने पहुंचीं, अचानक एक बाइक सवार सड़क पार करने लगा। उसको बचाने के लिए आगे चल रही कार ने अचानक इमरजेंसी ब्रेक लगा दिए। रफ्तार तेज होने के कारण पीछे से आ रही अन्य कारें एक-दूसरे में जा घुसीं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहनों के अगले और पिछले हिस्से क्षतिग्रस्त हो गए। दुर्घटना के बाद कार चालकों के बीच सड़क पर ही नोकझोंक हो गई। गनीमत यह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.