फिरोजाबाद, अगस्त 28 -- टूंडला थाना क्षेत्र में हाईवे पर शुक्रवार दोपहर दो बाइक की भिड़ंत में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर स्वास्थ्य कर्मचारी एम्बुलेंस लेकर मौके पर पहुंच गए और घायलों को उपचार के लिए ट्रामा सेंटर लेकर आए। जहां जानकारी मिलने पर परिजन भी पहुंच गए। वहीं एक अन्य हादसे में पांच लोग घायल हो गए। जिला हाथरस के थाना सादाबाद के गांव विसावर निवासी 50 वर्षीय विजय पाल सिंह पुत्र नवल सिंह रक्षाबंधन पर्व पर अपनी ससुराल टूंडला के गांव कुतुकपुर आ रहा था। उसी दौरान टूंडला टोल प्लाजा के निकट सामने तेज रफ्तार से दौड़ रही बाइक से उसकी बाइक की भिड़ंत हो गई। यह भी पढ़ें- Firozabad News: रपड़ी में भिड़ीं बाइकें, बहन-भाई सहित पांच घायल हादसे में विजय पाल सिंह और दूसरी बाइक सवार 21 वर्षीय हर्ष पुत्र दाऊदयाल, उसकी 28 वर्षीय बहन पू...