अमरोहा, अगस्त 27 -- रजबपुर में हाईवे पर तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। हादसे में बाइक सवार रामपुर के युवक की मौत हो गई। हाईवे चौकी के पास हादसा रात करीब दस बजे हुआ। रामपुर जिले के गांव फैजनगर निवासी कपिल बाइक से दिल्ली से मुरादाबाद की ओर जा रहा था। हाईवे चौकी के पास पहुंचते ही उनकी बाइक अनियंत्रित होकर रपट गई। हादसा इतना गंभीर था कि कपिल की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद हाईवे पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही हाईवे चौकी प्रभारी लोकेंद्र भाटी मौके पर पहुंचे। सीओ सिटी डॉ.प्रदीप कुमार ने बताया कि बाइक अनियंत्रित होकर गिरने के कारण हादसा हुआ था। पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजन शव घर ले गए व अंतिम संस्कार कर दिया है। मामले में फिलहाल कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...