औरैया, जून 15 -- कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीखेपुर गांव के पास रविवार और सोमवार की दरम्यानी रात बाइक अनियंत्रित होकर फिसल जाने से उस पर सवार दो युवक घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अजीतमल में भर्ती कराया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार हमीरपुर जनपद के थाना जलालपुर क्षेत्र के ग्राम नवादा निवासी अभिषेक पुत्र अशोक कुमार अपने साथी समीम पुत्र मजीद खां निवासी ग्राम ममुना के साथ बाइक से दिल्ली जा रहे थे। देर रात जब उनकी बाइक भीखेपुर गांव के पास हाईवे ओवरब्रिज पर पहुंची, तभी सामने से आ रहे वाहन के कारण चालक का संतुलन बिगड़ गया और बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। हादसे में दोनों युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गए। दुर्घटना के बाद राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को ...