बदायूं, जून 29 -- कस्बा सैदपुर से दवा लेकर घर लौट रहे बाइक सवार पिता-पुत्र सड़क हादसे में घायल हो गए। दोनों को सीएचसी सैदपुर पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया। बिसौली कोतवाली क्षेत्र के गांव चंद्रपुर निवासी विजेंद्र सागर 34 वर्ष पुत्र बाबूराम अपने छह वर्षीय बेटे प्रियांशु के साथ सैदपुर से दवा लेकर बाइक से घर लौट रहे थे। रेहहिया पुलिस चौकी से आगे पोय ताल के पास सामने से आ रहे वाहन को बचाने के प्रयास में उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंती में जा गिरी। हादसे में पिता-पुत्र दोनों घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की हालत सामान्य होने पर उन्हें घर भेज दिया। यह भी पढ़ें- हाईवे पर बाइक खंती में उतरी, पिता-पुत्र घायल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...