बदायूं, मई 30 -- बदायूं। एमएफ हाईवे पर तेज रफ्तार दो बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों बाइक सवार युवकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। युवकों की मौत के बाद दोनों परिवारों में कोहराम मचा हुआ है।

हादसे का विवरण हादसा वजीरगंज थाना क्षेत्र के रोटा और वनकोटा गांव के बीच शुक्रवार रात हुआ। एक बाइक पर सवार सहसवान कोतवाली क्षेत्र के भगतपुर गांव निवासी 37 वर्षीय दिनेश पुत्र चंद्रपाल सिंह अपने घर से सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के सिलहरी गांव में एक दावत में शामिल होने जा रहे थे। वहीं दूसरी बाइक पर सवार बिसौली कोतवाली क्षेत्र के नवादा गांव निवासी 25 वर्षीय गोपी पुत्र गोविंद अपनी नानी के घर खुनक से वापस लौट रहे थे। जैसे ही दोनों बाइकें रोटा और वनकोटा गांव के बीच पहुंचीं, तभी उनकी...