हमीरपुर, अगस्त 5 -- भरुआ सुमेरपुर, संवाददाता। कानपुर-सागर हाईवे के कुंडौरा गांव के निकट बुधवार की देर शाम महोबा डिपो की बस और टैंकर में हुई भीषण टक्कर में दोनों के चालकों की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। बस में सवार एक वृद्ध ने भी जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। जबकि 20 से अधिक यात्री घायल हुए हैं। हादसे के बाद मौके पर एसडीएम सदर, सीओ सदर सहित अन्य अधिकारी पहुंच गए। घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया है। पांच गंभीर घायलों को कानपुर रेफर किया गया है। शवों को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस पहुंचा दिया है। बुधवार की शाम महोबा डिपो की बस हमीरपुर से महोबा जा रही थी। शाम करीब सवा सात बजे के आसपास बस जब थानाक्षेत्र के कुंडौरा गांव के भोला बाबा मंदिर के निकट से गुजर रही थी, तभी सुमेरपुर की ओर से आ रहे ...