प्रयागराज, सितम्बर 26 -- लखनऊ के चारबाग डिपो से प्रयागराज आ रही रोडवेज बस शनिवार को नवाबगंज के कंजिया-कौड़िहार के बीच हाईवे पर तकनीकी खराबी के चलते बंद हो गई। चालक और परिचालक ने बस स्टार्ट करने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। सुनसान जगह पर बस खराब होने और काफी देर तक वैकल्पिक साधन नहीं मिलने से नाराज यात्रियों ने हंगामा किया। रूट डायवर्जन के कारण बस नवाबगंज से हाईवे के रास्ते झूंसी होते हुए सीएमपी डिग्री कॉलेज के सामने अस्थायी बस अड्डे जा रही थी। सूचना पर रोडवेज अधिकारियों ने दूसरी बस भेजकर सभी यात्रियों को प्रयागराज रवाना कराया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...