मुजफ्फर नगर, मई 18 -- मुजफ्फरनगर शहर कोतवाली क्षेत्र में हाईवे पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने पिस्टल के बल पर दुकानदार को आतंकित करते हुए पांच हजार रुपये और मोबाइल लूट लिया। वारदात के बाद भाग रहे बदमाशों की फुटेज हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश में जुट गयी है। दुकानदार ने शहर कोतवाली में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी है।गांव कछौली निवासी संजीव कुमार ने पीनना हाईवे पर दुकान कर रही है। उसका कहना था कि वह सुबह लगभग साढ़े 10 बजे दुकान पर बैठा हुआ था। हाईवे पर रॉन्ग साइड से बाइक पर सवार होकर तीन बदमाश उसकी दुकान पर पहुंचे। यह भी पढ़ें- हाईवे पर बदमाशों ने पिस्टल के बल पर दुकानदार को लूटा बदमाशों ने उससे कोल्ड ड्रिंक मांगी। उसने जैसे ही कोल्ड ड्रिंक देने के लिए फ्रिज खोला तो एक बदमाश ने उससे मोब...