हरिद्वार, फरवरी 13 -- नहर पटरी मार्ग पर शुकवार शाम पैदल कांवड़ियों की संख्या में कमी देखी गई, जबकि नेशनल हाईवे पर डाक कांवड़ियों की आमद में तेजी दर्ज की गई। डाक कांवड़ की बढ़ती संख्या को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को और सख्त कर दिया है। अफसरों के अनुसार, कांवड़ यात्रा मार्ग पर किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो, इसके लिए प्रत्येक प्वाइंट पर सतर्कता बरती जा रही है। साथ ही कांवड़ियों को आवश्यक सुविधाएं और सहयोग उपलब्ध कराया जा रहा है। थानाध्यक्ष मनोहर भंडारी स्वयं फील्ड में मौजूद रहकर निगरानी कर रहे हैं। शुक्रवार को चंडी घाट, कांगड़ी तिरछा पुल और छेलपीपली रसियाबड़ प्वाइंट पर कांवड़ियों के लिए सूक्ष्म जलपान की व्यवस्था की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...