बुलंदशहर, अगस्त 24 -- क्षेत्र के नेशनल हाईवे 509 पर नारायणपुर बिजलीघर के समीप बाइक सवार पिता-पुत्री की सड़क हादसे में मौत हो गई। पिता-पुत्री की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस के अनुसार रविवार की रात अलीगढ़ के गांव हेवदपुर थाना जवां निवासी सतीश कुमार 40 वर्ष अपनी पुत्री मुस्कान राजपूत 17 वर्ष के साथ बाइक से छतारी क्षेत्र के गांव सिद्धनंगला में अपनी बहन के यहां पर आए थे। नेशनल हाईवे-509 पर नारायणपुर बिजलीघर के समीप अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। पुलिस दोनों घायलों को सीएचसी दानपुर लेकर पहुंची, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। मौत की जानकारी मिलते ही परिजन एकत्रित होकर अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने दोनों शवों को ...