बदायूं, जुलाई 6 -- फैजंगज बेहटा, संवाददाता। एमएफ हाईवे पर तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। दोनों युवक बाइक से मुड़ियादुरे गैस सिलेंडर लेने जा रहे थे। दो युवकों की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पिकअप वाहन की तलाश शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- Badaun News: मुड़िया सराय के पास वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौतहादसे का विवरण हादसा थाना क्षेत्र के मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे स्थित मुड़िया सराय गांव के पास हुआ। थाना व नगर पंचायत फैजगंज बेहटा के वार्ड नंबर छह के कुलदीप 25 वर्ष पुत्र ओमकार और वार्ड नंबर चार के रहने वाले संजीव सागर 26 वर्ष पुत्र सियाराम बाइक से मुड़ियादुरे गैस सिलेंडर लेने जा रहे थे। जैसे ही वह मुड़िया सराय के पास पहुंचे, तभी तेज रफ्तार पिकअप वाहन...