औरैया, जून 15 -- राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक तेज रफ्तार ऑटो ट्रक के कट मारने से अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ऑटो में सवार एक किशोरी गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि अन्य यात्रियों को मामूली चोटें आईं। घायल किशोरी को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार अजीतमल क्षेत्र के ग्राम रुरुआ निवासी नरेंद्र सिंह अपने ऑटो से पुत्री मिशू पत्नी सुनीता देवी, भाई पप्पू तथा भाभी लक्ष्मी देवी को लेकर कानपुर देहात के गांव कौरौआ जा रहे थे। जब उनका ऑटो औरैया नवीन मंडी समिति के सामने हाईवे पर पहुंचा, तभी आगे चल रहे एक ट्रक ने अचानक कट मार दिया। इससे ऑटो चालक संतुलन खो बैठा और वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे के बाद ऑटो में सवार सभी लोग उसके नीचे दब गए और चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे र...