हापुड़, फरवरी 25 -- दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे पर गांव अल्लाबख्शपुर के निकट टोल प्लाजा के पास कैमिकल से भरा एक टेंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रक घायल हो गया। मंगलवार को कैमिकल से भरा टेंकर का चालक राहुल निवासी दनकौर जनपद गौतमबुद्धनगर टेंकर लेकर मुरादबाद की ओर जा रहे थे। जैसे ही वह गांव अल्लाबख्शपुर में निर्माणाधीन ओवरब्रिज के पास पहुंचा। तो चालक निर्माणाधीन पुल का कार्य देख नहीं पाया और पुल के पिलरों से टकराकर ट्रक पलट गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल चालक को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.