औरैया, फरवरी 3 -- अजीतमल, संवाददाता। थाना अजीतमल पुलिस और एसओजी सर्विलांस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अंतरजनपदीय मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 8.210 किलो चरस बरामद की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 41 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार, अपराध और अपराधियों पर नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत सोमवार तड़के संयुक्त पुलिस टीम रात्रि गश्त और संदिग्ध व्यक्ति व वाहनों की चेकिंग कर रही थी। टीम फूलपुर फूटा कुआं से टोल होते हुए सुरायंदा ओवरब्रिज की ओर जा रही थी। इसी दौरान बालाजी होटल के पास हाईवे पर एक संदिग्ध व्यक्ति कपड़े का थैला लिए दिखाई दिया। पुलिस वाहन को देखकर वह पास में खड़े ट्रक की आड़ में छिपने लगा। संदेह होने पर पुलिस टीम ने उसे रोककर कड़ाई से पूछताछ की। प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.