शामली, अप्रैल 25 -- मेरठ-करनाल हाईवे पर बुधवार को हुई 'नोटों की बारिश' का रहस्य अब सुलझ गया है। सड़क पर बिखरी चार लाख रुपये की नकदी का दावेदार सामने आ गया है। दो युवकों ने कोतवाली पहुंचकर इस रकम पर अपना दावा पेश किया। पुलिस अब युवक के बयानों और बैंक दस्तावेजों का सत्यापन कर रही है, जिसके बाद यह रकम उन्हें सौंपी जाएगी। कोतवाली पहुंचे युवक ने अपनी पहचान सागर, निवासी करनाल (हरियाणा) के रूप में दी है। सागर ने पुलिस को बताया कि वह करनाल में एक बैंक की सहयोगी कंपनी में एजेंट के रूप में काम करता है। बुधवार को उसने बैंक से चार लाख रुपये की नकदी निकाली थी, जो उसे बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर) में अपने एक साथी एजेंट को देनी थी। सागर के मुताबिक, वह बाइक पर सवार होकर करनाल से बुढ़ाना के लिए निकला था। उसने रुपयों से भरा बैग अपनी पीठ पर लटका रखा था, लेकिन जल्दब...