रुडकी, अप्रैल 12 -- पुलिस ने हाईवे पर नशे में वाहन चलाने वाले दो आरोपियों पर कार्रवाई की है। आरोपियों का मोटर वाहन अधिनियम में चालान किया गया है। मंगलौर-रुड़की हाईवे पर यातायात नियमों के उल्लंघन करने पर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। नशे के सेवन के बाद वाहन चलाने के आरोपी सुधीर कुमार निवासी मुजफ्फरनगर व संजय कुमार निवासी रेवाड़ी हरियाणा को हाईवे पर नशे की हालत में वाहन चलाते पकड़ा गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एमवी एक्ट में कार्रवाई की है। पुलिस ने आरोपियों का चालान कर दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...